शिवपुरी में करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 315 बोर के कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शिवपुरी। करैरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करैरा हाईवे रोड स्थित गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति अवैध कट्टा लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनी प्रजापति पुत्र जरदान प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 4, सब्जी मंडी के पास, करैरा रोड, भितरवार, जिला ग्वालियर बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में पीछे की तरफ पेंट में 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार का वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने कट्टा और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 692/26, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई और उनकी टीम द्वारा की गई।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी विनोद छावई, उनि तेजसिंह गौड़, प्रआर प्रतिपाल सिंह चौहान, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक मलखान गुर्जर एवं आरक्षक 1165 मत्स्येन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस घटना से हमें यह सीख मिलती है कि अवैध हथियार रखने से समाज की शांति खतरे में पड़ती है। यदि किसी को हथियार रखने की आवश्यकता महसूस हो, तो उसे कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए—सुरक्षा विभाग से लाइसेंस या पुलिस से परामर्श। समाज में शांति और न्याय के लिए हमें कानून का पालन करना अनिवार्य है। यह कदम हमें याद दिलाता है कि व्यक्तिगत सुरक्षा और सामूहिक कल्याण के बीच संतुलन ज़रूरी है।