व्यापार

शिवपुरी- केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवपुरी- केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद

बैठक में व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने, नए अवसरों के सृजन तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में हमारे व्यापारी एवं उद्योग जगत के साथी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।