शिवपुरी में मड़ीखेड़ा डैम के गेट खोले: स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित, रपटा पार करते वक्त तेज बहा युवक, तलाश जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे शहर और आसपास के इलाकों में कई जगह पानी भर गया है। मड़ीखेड़ा डैम के गेट इस सीजन में पहली बार खोले गए हैं। वहीं, पोहरी अनुविभाग में सकुला नदी के उफान से छर्च-बिलौआ मार्ग बंद हो गया है।
लगातार बारिश औस्नदी-नालों के उफान को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं सिरसौद थाना क्षेत्र के सिकराऊदा गांव में रपटे को पार करते वक्त 21 साल का श्रीराम पुत्र राजू रावत तेज बहाव में वह गया। जिसका अब तक कोई पता नहीं लग सका है। कई कॉलोनियों की सड़कें पानी में डूबीं
शिवपुरी शहर की संजय कॉलोनी, नमो नगर, कमला हेरिटेज होटल के पास और रेलवे स्टेशन मार्ग समेत कई जगह पानी भर गया। कुछ स्थानों पर घुटनों से ज्यादा पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। पानी में फंसने से कई वाहन भी बंद हो गए। पोहरी अनुविभाग में सकुला नदी के उफान के कारण छर्च-बिलौआ मार्ग बंद हो गया।
प्रशासन ने मौके पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले लगातार पानी की आवक से अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम का जलस्तर शुक्रवार शाम 4 बजे 345.15 मीटर पहुंच गया। डैम 90.90 प्रतिशत भर चुका है। इसकी पूरी क्षमता 346.25 मीटर है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए डैम के चार गेट खोले गए हैं।
इनसे 1037.33 क्यूमेक्स और पावर हाउस से 135.42 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। कुल 1172.75 क्यूमेक्स पानी सिंध नदी में छोड़ा जा रहा है। सिंध नदी किनारे गांवों में अलर्ट पानी छोड़े जाने के बाद सिंध नदी किनारे बसे मड़ीखेड़ा, धमकन, पचपेड़िया, कल्याणपुर, नानकपुर, सुल्तानपुर और पवा गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया है।
लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। मोहनी पिकअप वियर से प्रभावित होने वाले ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी और पुलाहा के ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। जिले में अब तक 764.46 मिमी बारिश
कलेक्टर कार्यालय की भू-संसाधन प्रबंधन शाखा के 4 सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 1 जून से अब तक औसतन 764.46 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जिले की सामान्य औसत बारिश 816.30 मिमी है। इस तरह जिले में सामान्य बारिश से 51.84 मिमी कम बारिश हुई है।
बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 62.93 मिमी बारिश दर्ज हुई। 3 सितंबर तक औसत बारिश 701.52 मिमी थी, जो अब बढ़कर 764.46 मिमी हो गई है। पिछले साल से 577.33 मिमी कम बारिश 4 सितंबर 2025 तक जिले में औसतन 1341.79 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इस साल इसी अवधि तक 764.46 मिमी बारिश हुई है।
यानी पिछले साल की तुलना में इस बार 577.33 मिमी कम बारिश हुई है। पिछले पूरे मानसून सीजन में जिले में 4585.86 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। पिछोर में सबसे ज्यादा बारिश तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार, पिछोर में सबसे ज्यादा 864 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
करैरा में 847.60, बदरवास में 841.50, नरवर में 785, शिवपुरी में 757.50, खनियाधाना में 752.50, पोहरी में 700 और बैराड़ में 690 मिमी बारिश हुई है। कोलारस में सबसे कम 642 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 5 सितंबर को सभी स्कूल बंद
लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और नदी-नालों के उफान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने 5 सितंबर 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इसमें शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आईसीएसई और सीबीएसई सहित सभी शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।
आदेश में बताया गया है कि बारिश के कारण नदी-नालों में उफान और रास्ते अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश कलेक्टर शिवपुरी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवपुरी जिले में लगातार बारिश के कारण मड़ीखेड़ा डैम के गेट इस सीजन में पहली बार खोले गये हैं, जिससे पानी का प्रवाह नियंत्रित करने के प्रयास में स्कूलों ने शनिवार को अवकाश घोषित किया। यह विषय जल प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बताती है कि भारी वर्षा से क्षेत्र में बाढ़ की संभावना बढ़ रही है और डैम के खुलने से राहत मिली है, परंतु अभी भी रपटा पार करते समय तेज बहा युवक के मामले में खोज जारी है। आम जनता पर इसका असर यह है कि शैक्षणिक कार्य प्रभावित हुए हैं, य