राज्य

शिवपुरी के पिपरा गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री का आरोप, महिलाओं ने थाने पहुंचकर सौंपा आवेदन

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवपुरी के पिपरा गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री का आरोप, महिलाओं ने थाने पहुंचकर सौंपा आवेदन

शिवपुरी खनियांधाना। ग्राम पंचायत पिपरा में कथित रूप से हो रही अवैध शराब और गांजा बिक्री को लेकर ग्रामीण महिलाओं एवं पंचों में नाराजगी सामने आई है। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रतिबाई आदिवासी के नेतृत्व में महिलाओं और पंचों ने बामौर कलां थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन सौंपा और गांव में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

सरपंच ने आवेदन में आरोप लगाया कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने के साथ गांजा भी बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत होने की बात ग्रामीणों के बीच सामने आई है।

ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गांव में अवैध शराब की बिक्री और गांजा के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

महिलाओं और पंचों का कहना है कि गांव में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार से ग्रामीण परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने और ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शिवपुरी के पिपरा गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री के आरोप सामने आए हैं, जहाँ स्थानीय महिलाएं और पंचों ने बामौर कलां थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई है। यह विषय ग्रामीण समाज में नशे के व्यापार की गुप्त गतिविधियों को उजागर करता है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि आम लोग स्वयं पुलिस से जुड़कर अपराध पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं, जिससे कानून के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो नशे का प्रसार बढ़ेगा, जिससे परि

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं