अपराध

शिवपुरी- रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को होगी खुली मुलाकात

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

रक्षाबंधन के अवसर पर सर्किल जेल शिवपुरी में 28 अगस्त को कैदियों से खुली मुलाकात होगी। पुरुष बंदियों से राखी बांधने और मुलाकात के लिए परिवार की महिला सदस्यों तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

मुलाकात का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा और प्रत्येक मुलाकात के लिए अधिकतम 10 मिनट निर्धारित किए गए हैं। परिजनों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र या पैन कार्ड में से कोई एक शासकीय पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

मोबाइल, पर्स, नकदी और अन्य कीमती सामान जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल साधारण राखी और निर्धारित मात्रा में मिठाई ले जाने की अनुमति है। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंदियों को नकद राशि देना प्रतिबंधित है। परिजनों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और जेल प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।