शिवपुरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी में 8 लाख 32 हजार से अधिक हितग्राहियों को कृमिनाशक दवा देने का लक्ष्य
शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। अभियान की शुरुआत नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 स्थित मदकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र से हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के तहत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 7 लाख 19 हजार 235 बच्चों, किशोर-किशोरियों और युवाओं को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके साथ ही 20 से 49 वर्ष की 1 लाख 13 हजार 68 प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को भी दवा दी जाएगी। जिले में कुल 8 लाख 32 हजार 303 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान दवा लेने से छूटे हितग्राहियों को 9 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र हितग्राहियों से अभियान के तहत कृमिनाशक दवा लेने की अपील की है।
बाइट्स:
- डॉ. रोहित भदकारिया — जिला टीकाकरण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, शिवपुरी
- रेखा रजक — एएनएम, वार्ड क्रमांक 16 आंगनबाड़ी केंद्र, शिवपुरी