राज्य

शिवपुरी- सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

आत्मा योजना के तहत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए जिले के उन्नतशील किसानों से जिला और विकासखंड स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में नई तकनीक अपनाकर बेहतर कार्य करने वाले किसानों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को 25 हजार रुपये और विकासखंड स्तरीय कृषक को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।