राज्य

शिवपुरी में टाइगर समझकर गिरा बाइक सवारः माधव टाइगर रिजर्व मार्ग पर हादसा, वन विभाग बोला- पगमार्क बाघ के नहीं

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवपुरी में टाइगर समझकर गिरा बाइक सवारः माधव टाइगर रिजर्व मार्ग पर हादसा, वन विभाग बोला- पगमार्क बाघ के नहीं

नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर खौफनाक हमला: टपकेश्वर मंदिर के नीचे युवक पर ‘शेर’ ने किया हमला, हालत गंभीर रात 8 बजे की घटना से मचा हड़कंप, सिर में गंभीर चोट; भाजपा नेता बशर अली ने दिखाई मानवता, घायल को मेडिकल कॉलेज कराया रेफर नरवर/शिवपुरी।

नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर टपकेश्वर मंदिर के नीचे मंगलवार रात करीब 8 बजे एक युवक पर कथित तौर पर शेर ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चकरमपुर निवासी विकास कुशवाहा पुत्र करण सिंह कुशवाह नरवर से मणिखेड़ा डैम की ओर जा रहा था। इसी दौरान टपकेश्वर मंदिर के नीचे अचानक कथित तौर पर शेर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में विकास के सिर में गंभीर चोट आई और काफी मात्रा में खून बहने लगा।

घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता बशर अली ने मानवता दिखाते हुए अपनी टीम के साथियों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार दिलाने की पहल की। उन्होंने मामले की सूचना शिवपुरी पुलिस अधीक्षक एवं सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार को दी। साथ ही घायल के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद नरवर-सतनवाड़ा मार्ग एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय का माहौल है।

वन विभाग द्वारा घटना की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि युवक पर हमला किस जंगली जानवर ने किया। मणिखेड़ा डैम जा रहा था युवक घायल बाइक सवार की पहचान नरवर तहसील के ग्राम चकरमपुर निवासी विकास कुशवाहा पुत्र करण सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। विकास नरवर से मणिखेड़ा डैम के गेट खोलने जा रहे थे।

हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। वन विभाग को नहीं मिले टाइगर के पगमार्क घटना की जानकारी भाजपा नेता बशर अली ने सतनवाड़ा रेंज के रेंजर माधव सिंह सिकरवार को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास जांच की।

टीम ने जानवर के पगमार्क तलाशे, लेकिन टाइगर के पैरों के निशान नहीं मिले। रेंजर माधव सिंह सिकरवार ने बताया कि घटनास्थल पर पगमार्क मिले हैं, लेकिन वे टाइगर के नहीं हैं। संभावना है कि कोई दूसरा जंगली जानवर सड़क पार कर रहा था, जिसे देखकर बाइक सवार घबरा गया।

माधव टाइगर रिजर्व की टीम ने भी इस इलाके में टाइगर की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। वन विभाग की टीम दोबारा मौके का निरीक्षण करेगी। इलाके में तेंदुए की आवाजाही वन विभाग के मुताबिक नरवर-सतनवाड़ा मार्ग के आसपास तेंदुए की आवाजाही रहती है। कई बार राहगीरों को सड़क के पास तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिल चुकी है।

हालांकि, तेंदुए के राहगीरों पर हमला करने की अब तक कोई सूचना नहीं है। ऐसे में आशंका है कि बाइक सवार के सामने तेंदुआ या कोई अन्य जंगली जानवर सड़क पार कर रहा हो।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शिवपुरी के नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर एक युवक पर बाघ की तरह हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना वन विभाग की टाइगर रिजर्व के पगमार्क पर हुई, जहाँ बाघ के नहीं होने का दावा किया गया। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह वन्यजीवों के साथ मानव के बीच के संघर्ष को उजागर करती है और सुरक्षा प्रबंधन की कमी पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग वन्यजीव क्षेत्रों में यात्रा करते समय अधिक सतर्क रहें, और सरकार से वन संरक्षण और दुर्घटना रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग ब

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं