व्यापार

शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया...VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया...VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी

मथुरा में ज्वेलरी शॉप से 7 घंटे में 10.50 किलो सोना और 15 लाख की नकदी चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। सोने की कीमत 14 करोड़ बताई गई है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाला कारोबारी का पूर्व कर्मचारी पप्पू है। उसे 6 महीने पहले दुकान से निकाल दिया गया था। पुलिस ने उसके पास से 8 किलो सोना और 11 लाख रुपए बरामद किए हैं।

आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी की DVR अपने साथ ले गया था। वारदात के खुलासे के लिए SSP श्लोक कुमार ने 10 टीमें लगाई थीं। पुलिस ने दुकान और उसके आसपास लगे 125 से अधिक CCTV खंगाले। इसमें पप्पू दुकान से निकलकर कहां गया, यह देखा गया। कुछ कैमरों में पप्पू नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी ज्वेलर को दिखाया, तो उन्होंने आशंका जताई कि सीसीटीवी में दिखने वाला शख्स पप्पू लग रहा है।

वह दुकान में पहले काम करता था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 2 तस्वीरें देखिए 7 घंटे में 14 करोड़ का सोना और नकदी ले गया अमित कुमार सर्राफ बलदेवगंज में रहते हैं। उनका सर्राफा बाजार में जुगल किशोर अमित कुमार एंड संस के नाम से शोरूम है। रविवार (13 सितंबर) रात उनके शोरूम में चोरी हो गई।

चोर उनकी दुकान से 10.50 किलो सोना और 15 लाख की नकदी ले गया। पुलिस की जांच में पता चला कि पप्पू रविवार रात करीब 9 बजे पड़ोसी दुकान की छत पर चढ़ा। फिर अमित के शोरूम की छत पर पहुंचा। इसके बाद छत पर लगे लोहे के जाल को कटर से काटा। रात 9:57 बजे वह शोरूम के अंदर घुस गया। शोरूम के स्ट्रांग रूम का दरवाजा काटा।

फिर वहां रखी चाबी से तिजोरी खोली। सोना और नकदी निकाल कर एक बैग में भरी। फिर सुबह करीब सवा पांच बजे पप्पू शोरूम से बाहर निकल गया। जाते समय वह सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गया, जिससे रिकॉर्डिंग किसी के हाथ न लगे। चोर शोरूम में करीब 7 घंटे तक रहा। इस दौरान उसने वहां पानी भी पीया। उसने दुकान में रखी चांदी की ज्वेलरी, पीतल के बर्तन और सोने की पानी चढ़ी ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया।

चोर ने खुद को काले रंग के कपड़े से ढंक रखा था शोरूम के सामने वाली बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि पप्पू जब शोरूम से बाहर आया, तो उसके हाथ में एक पीले रंग का थैला था। उस पर शोरूम का ही नाम छपा था। साथ ही कंधे पर एक पिट्ठू बैग था। पप्पू ने काले रंग के कपड़े से अपने चेहरे से लेकर कमर तक का पूरा हिस्सा ढंक रखा था।

पुलिस ने धीरे-धीर

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।