श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म 'ईठा' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अभी थोड़ा वक्त है. लेकिन फिल्म का ट्रेलर 30 अक्तूबर को रिलीज कर दिया गया है.
इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म के ट्रेलर में श्रद्धा के काम की जमकर तारीफ की जा रही है. लोगों का कहना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है.
ऐसे में अब श्रद्धा कपूर ने भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को लेकर बात की और बताया कि इंडस्ट्री को ऐसी ही मजबूत कहानियों की जरूरत है.
उनका मानना है कि बॉक्स ऑफिस तो छोटी सोच है बल्कि इंडस्ट्री के बारे में सोचना चाहिए. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने आगे क्या कहा.
श्रद्धा कपूर ने बताया 2 साल में करती हैं एक फिल्म
दरअसल, श्रद्धा कपूर 'ईठा' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची थीं.
फिल्म का ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट मुंबई में रखा गया था और इस दौरान उनके साथ दिनेश विजन, लक्ष्मण उतेकर और रणदीप हुड्डा समेत अन्य मेंबर्स भी पहुंचे थे. इस दौरान एक्ट्रेस और बाकी टीम के सदस्यों से सवाल जवाब किया गया था.
इसी बीच फिल्म की सक्सेस को लेकर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के बारे में सोचना चाहिए.
श्रद्धा कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे कभी नहीं लगता कि मैंने कुछ तोड़ा है या बॉक्स ऑफिस पर कुछ किया है. मैंने कुछ नहीं किया है.
जैसा की मुझे पहले पूछा गया था कि आपको अच्छी कहानियां मिलती हैं या फिर ढूंढती हैं? मुझे बस उससे मतलब होता है. इसलिए कभी-कभी दो साल में एक फिल्म आ जाती है मेरी.
तो मेरा मतलब सिर्फ उससे ही रहता है और मुझे सच में ऐसा नहीं लगता है कि महिला या पुरुष प्रधान फिल्म है.'
ये बहुत छोटी सोच है...
श्रद्धा आगे कहती हैं,
📡 स्रोत: ABP Live Film