श्रावस्ती में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रावस्ती में जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार से बचाव के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।जिले में 1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर बीमार लोगों की पहचान करेंगी।
मरीजों की जानकारी ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा गांवों और कस्बों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। अधिकारियों को अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।