श्रावस्ती में श्रमिकों के लिए लगा शिविर, 35 की स्वास्थ्य जांच और 21 का पंजीयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रावस्ती में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्रमिकों के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद भिनगा के लेबर अड्डे पर लगे इस शिविर में बड़ी संख्या में कामगार पहुंचे।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में जनपद में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद के निर्देश पर श्रम विभाग ने भिनगा लेबर अड्डे पर श्रमिक पंजीयन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया | इस शिविर में कुल 78 श्रमिकों ने भाग लिया। मौके पर 35 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही 21 पात्र श्रमिकों का मौके पर ही श्रम विभाग में नया पंजीयन भी किया गया।