मनोरंजन

श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर बोलीं- 'आशा ताई मेरी प्रेरणा हैं'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर बोलीं- 'आशा ताई मेरी प्रेरणा हैं'

बॉलीवुड की बेहतरीन प्ले बैक सिंगर श्रेया घोषाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हें आशा भोसले अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है. गायिका के लिए ये पल बेहद ही इमोशनल कर देने वाला रहा. उन्होंने कहा कि ये अवॉर्ड मिलना किसी जिम्मेदारी से कम नहीं है.

इसे उन्होंने अपनी बड़ी जिम्मेदारी बताया साथ ही कहा कि वो आशा भोसले को अपनी प्रेरणा मानती हैं. अवॉर्ड पाकर क्या बोलीं श्रेया घोषाल? श्रेया घोषाल को आशा भोसले अवॉर्ड 2026 से पुणे में सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड को हृदयनाथ मंगेशकर के हाथों श्रेया घोषाल को सौंपा गया.

सिंगर ने इस दौरान इस अवॉर्ड को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई से बात भी की और कहा, 'आशा भोसले अवॉर्ड का मतलब मेरे लिए बहुत कुछ है. ये मेरे लिए किसी चीज से ज्यादा मायने रखता है, जो शायद मुझे अब तक मिली है. ये मेरे लिए सम्मान और ढेर सारे आशीर्वाद जैसा है, साथ ही ये बड़ी जिम्मेदारी भी है.'

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड

VIDEO | Maharashtra: Singer Shreya Ghoshal receives 'Asha Bhosle Award 2026' in Pune. She says, The Asha Bhosle Award means more to me than anything that has probably ever come my way. It's an honour, a big blessing, and also a big responsibility.

To receive the award from pic.twitter.com/yOrLeidsEQ Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026 श्रेया घोषाल ने आशा भोसले को बताया अपनी प्रेरणा <p style="text-align: justify

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।