खेल

श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बीते मंगलवार (06 अक्टूबर) लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में 237.21 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रनों की पारी खेली.

उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस शतक ने अय्यर को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचाया है.

बुधवार (07 अक्टूबर) को जारी हुई आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान ने 18 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है. इसके साथ अय्यर ने फॉर्मेट में करियर की बेस्ट रैंकिंग भी हासिल कर ली है.

अब अय्यर 786 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

अय्यर टी20 की टॉप-10 रैंकिंग में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

ईशान किशन 902 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं. बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 887 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

टॉप-5 में आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 818 रेटिंग के साथ तीसरे, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक चौथे और इंग्लैंड के जॉस बटल पांचवें पायदान पर नजर आते हैं.

ब्रूक के पास 793 और बटलर के पास 789 रेटिंग प्वाइंट्स मौजूद हैं.

A rankings first for India's inspirational skipper following his heroics against the West Indies in Lucknow 🔥 Read more 👇 https://t.co/b3U80YakJ9

ICC (@ICC) October 7, 2026

T20I में अय्यर का पहला शतक, चेज में किया कमाल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अय्यर ने जो शतक लगाया वो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा.

उनके बल्ले से शतक चेज में आया. टीम इंडिया 172 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.

अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 14.4 ओवर में 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल कर ली थी.

गौर करने वाली बात यह है कि अय्यर सबसे छोटे फॉर्मेट में चेज के दौरान भारत के लिए शतक लगाने वाले

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।