श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम आज भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और दिव्य आभा से अवलोकित हो उठा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया।जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं ‘जय श्री कृष्ण’ तथा ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भगवान श्री लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के पश्चात मंदिर न्यास के शास्त्रियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक संपन्न कराया गया।