श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झिरन्या में निकलेगा भव्य कृष्ण डोला चल समारोह* वयास ऑफ़ क्रांति लाला जामलकर खरगोन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खरगोन जिले के झिरन्या मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर झिरन्या में भव्य श्री कृष्ण डोला चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक शोभायात्रा 4 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक निकाली जाएगी।
श्री श्याम समिति एवं नगरवासियों द्वारा आयोजित कृष्ण डोला समारोह राम मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी से प्रारंभ होकर रामदेव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगा।
शोभायात्रा में ताशा, बैंड, ढोल, डीजे, रथ, आकर्षक झांकियां, अखाड़ा एवं कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।
कार्यक्रम में संतजन, जनप्रतिनिधि एवं नगर के प्रबुद्ध समाजजन सहित बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त शामिल होंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं धार्मिक वातावरण से सजाया जाएगा। कृष्ण डोला को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भव्य शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।