श्री नारायण मिशन, भोपाल में जगद्गुरु श्री नारायण गुरु की 98वीं महासमाधि पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव से सम्पन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल श्री नारायण गुरु मंदिर, गोविंदपुरा, भोपाल में जगद्गुरु श्री नारायण गुरु देव की 98वीं वार्षिक महासमाधि पूजा श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुई।
महासमाधि महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे महागणपति होमम् के साथ हुआ। इसके पश्चात महागुरु पूजा, शारदा पुष्पांजलि तथा गुरु भजन पारायणम् का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु समूहों ने भजन, प्रार्थना एवं गुरु वंदना में भाग लिया।
इस अवसर पर गुरु समाधि के महत्व तथा महासमाधि दिवस की प्रासंगिकता पर आध्यात्मिक चर्चा एवं प्रवचन भी आयोजित किए गए। वक्ताओं ने बताया कि जगद्गुरु श्री नारायण गुरु का जीवन मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक उत्थान का संदेश देता है। उनका अमर संदेश “एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर” आज भी समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का मार्ग दिखाता है।
महासमाधि समारोह का महत्व मिशन के महासचिव श्री राजू बी. ने महासमाधि समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसे मनाने के प्रमुख उद्देश्यों में गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा आत्मचिंतन के लिए प्रेरित होना शामिल है।
उन्होंने कहा कि पहला उद्देश्य कृतज्ञता व्यक्त करना है। श्री नारायण गुरु ने मानवता, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। महासमाधि दिवस उनके अमूल्य योगदान के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
उन्होंने बताया कि दूसरा उद्देश्य गुरु के विचारों को जीवित रखना है। इस अवसर पर उनके एकता, प्रेम और समानता के संदेश को समाज और विशेषकर नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है, ताकि जाति एवं सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानव एकता की भावना मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि तीसरा उद्देश्य आत्मचिंतन है। महासमाधि दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि गुरु का भौतिक शरीर भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार, शिक्षाएं और मानव कल्याण का संदेश आज भी जीवंत हैं। यह अवसर प्रत्येक व्यक्ति को उनके बताए मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
श्री राजू बी. ने कहा कि इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष गुरु के अनुयायी विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर प्रार्थना, भजन, आध्यात्मिक चिंतन और सेवा कार्यों के माध्यम से गुरु के संदेश को स्मरण करते हैं।
महासमाधि पूजा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से गुरु प्रसादम् अन्नदानम् (भंडारा) प्रारंभ हुआ। इसमें मिशन के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गुरु प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मिशन के अध्यक्ष श्री प्रकाशन एस. ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने महासमाधि पूजा एवं सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उपस्थित भक्तों, मिशन के सदस्यों, कार्यकारिणी समिति तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
महासमाधि पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु श्री नारायण गुरु के आदर्शों एवं मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में यह खबर भोपाल के श्री नारायण गुरु मंदिर में जगद्गुरु श्री नारायण गुरु की 98वीं महासमाधि पूजा के आयोजन पर आधारित है। यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में प्रातः 6:00 बजे महागणपति होम के साथ शुरू हुआ और महागुरु पूजा, शारदा पुष्पांजलि तथा गुरु भजन पारायण के साथ समाप्त हुआ। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह गुरु की पुण्य वर्षगांठ को मनाने का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जो भक्तों को आध्यात्मिक प्रेरणा देता है। आम जनता के लिए यह कार्यक्रम समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्य को