इतिहास

श्री नारायण संदेश परिषद, कोलार रोड, भोपाल द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर भजन, पूजन एवं भंडारे का आयोजन

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्री नारायण संदेश परिषद, कोलार रोड, भोपाल द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर भजन, पूजन एवं भंडारे का आयोजन

भोपाल। श्री नारायण संदेश परिषद, कोलार रोड, भोपाल द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य भजन, पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी गई एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्री नारायण संदेश परिषद के अध्यक्ष श्री पी. सुभाष ने सभी भक्तजनों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

श्री नारायण संदेश परिषद, कोलार रोड, भोपाल द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मदिन के उपलक्ष्य में भजन, पूजा और भंडार का भव्य आयोजन है। यह कार्यक्रम धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है, जिससे समाज में आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रमों से भक्तों के बीच सामूहिक भक्ति भाव बढ़ता है और स्थानीय समुदाय में धार्मिक पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियाँ प्रोत्साहित होती हैं, जिससे क्षेत्रीय विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।