व्यापार

श्रीडूंगरगढ़ में रविंद्र सिंह भाटी का जोरदार स्वागत:शाम को बीकानेर में रोड शो, शहर की संकड़ी गलियों से गुजरेंगे भाटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रीडूंगरगढ़ में रविंद्र सिंह भाटी का जोरदार स्वागत:शाम को बीकानेर में रोड शो, शहर की संकड़ी गलियों से गुजरेंगे भाटी

आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा जुटे। कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर युवाओं का हुजूम नजर आया।

भाटी के काफिले के पहुंचने पर दोनों तरफ से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। भाटी की यह यात्रा EWS व्यवस्था से जुड़े नियमों को सरल बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान EWS प्रमाण-पत्र की वैधता बढ़ाने, राजस्थान में जारी EWS प्रमाण-पत्र को केंद्रीय सेवाओं में मान्यता देने तथा सरकारी भर्तियों में आयु सीमा और आवेदन शुल्क में राहत जैसी मांगें उठाई जा रही हैं।

कालू-लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचेंगे श्रीडूंगरगढ़ के बाद भाटी का काफिला कालू और लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचेगा। बीकानेर में शाम को विभिन्न स्वागत कार्यक्रमों के बाद रोड शो होगा और इसके बाद जूनागढ़ के सामने सभा प्रस्तावित है। पूगल फांटा से रोड शो, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा काफिला बीकानेर में भाटी का रोड शो पूगल फांटा से शुरू होकर गोकुल सर्किल पहुंचेगा।

इसके बाद यात्रा शहर के भीतरी क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम को लेकर शहर में जगह-जगह तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय समर्थकों और युवाओं की ओर से स्वागत की तैयारियां की गई हैं। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार पूगल फांटा के बाद गोकुल सर्किल-नत्थूसर गेट और शहर के अन्य मार्गों से होते हुए यात्रा जूनागढ़ तक पहुंचेगी।

वार्ड 44 के पार्षद शुभकरण गहलोत और उनकी टीम भी स्वागत की तैयारियों में जुटी है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। EWS सरलीकरण यात्रा का पहला चरण 25 सितंबर को बाड़मेर से शुरू हुआ था और पांच दिवसीय यात्रा का समापन जोधपुर में हुआ था। अब दूसरे चरण में बीकानेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यात्रा बीकानेर शहर पहुंच रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।