अपराध

श्रीकरणपुर बॉर्डर पर ड्रोन से गिराए हेरोइन के दो पैकेट बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रीकरणपुर बॉर्डर पर ड्रोन से गिराए हेरोइन के दो पैकेट बरामद

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर बॉर्डर पर बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई में करीब एक किलो हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए हैं। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराए जाने की आशंका है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीकरणपुर, श्रीगंगानगर 25 अक्टूबर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। करीब एक किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।

पिछले पांच दिनों में सीमा क्षेत्र में हेरोइन तस्करी की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन गिराए जाने की आशंका के बीच बीएसएफ, पुलिस और सीआईडी ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गई हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी चूनावढ़ थाना अधिकारी संजय सिंह को सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि हेरोइन कहां गिराई गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस, सीआईडी और सीमा सुरक्षा बल की टीमें आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिशों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।

बाइट – दीपक शर्मा, एडिशनल एसपी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।