श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास पर 1000 से ज्यादा बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में तैयार कर कार्यक्रम कराया जाएगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
मध्य प्रदेश में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। प्रदेश के 81 प्रमुख कृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, वहीं मुख्यमंत्री निवास पर 4 सितंबर को 1000 से ज्यादा बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में तैयार कर कार्यक्रम कराया जाएगा।
स्कूलों में मटकी फोड़, बांसुरी, झांकी और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि गोशालाओं में सफाई, गौ-पूजन और पशु स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। भोपाल में सात दिवसीय श्रीरासलीला समारोह के साथ श्रीकृष्ण से जुड़े प्रमुख स्थानों पर भी स्थानीय स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं.