राज्य

श्रीकृष्ण सरल की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रभक्ति, शौर्य और भारतीय इतिहास के अमर नायकों को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले साहित्यकार श्रीकृष्ण सरल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण सरल ने क्रांतिकारियों और वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को अपनी कालजयी रचनाओं के जरिए अमर किया। उनकी ओजस्वी लेखनी ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की चेतना जगाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण सरल की रचनाएं युवाओं को मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रगौरव की प्रेरणा देती रहेंगी। लोवर हेडर- श्रीकृष्ण सरल की पुण्यतिथि आज CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि ‘सरल की लेखनी ने जगाई राष्ट्रप्रेम की चेतना’ युवाओं को राष्ट्रगौरव की प्रेरणा देती रहेंगी रचनाएं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।