विदेश

श्रीलंका को फॉलो-ऑन से बचने के लिए कितने रन चाहिए?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रीलंका को फॉलो-ऑन से बचने के लिए कितने रन चाहिए?

श्रीलंका अपने ही घरेलू मैदान पर खेलते हुए हार से बचने की लड़ाई लड़ रही है. मगर हार से पहले उसे फॉलो-ऑन को टालना है, जो उसकी शर्मनाक हार का कारण बन सकता है. यह फॉलो-ऑन क्या है और टेस्ट क्रिकेट में इसका मतलब क्या है और कैसे दिया जाता है? यहां आपको इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा.

सबसे पहले भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट की स्थिति जान लीजिए, जिसमें टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 503 रनों पर घोषित की थी. वहीं तीसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए थे. श्रीलंकाई टीम अब भी फॉलो-ऑन से 39 रन दूर है, लेकिन यह फॉलो-ऑन तय कैसे होता है?

क्या अलग-अलग मैचों में फॉलो-ऑन स्कोर अलग-अलग होता है? क्या होता है फॉलो-ऑन? फॉलो-ऑन देने का हक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास होता है. जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ऑलआउट होने के बाद भी 200 या उससे ज्यादा रनों से पिछड़ रही हो, तो पहली टीम उसे फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर कर सकती है.

उदाहरण के तौर पर कोलंबो टेस्ट को देखें तो भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 503 रन बनाए थे. अब फॉलो-ऑन से बचना है तो श्रीलंका को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत की बढ़त 200 रन से कम रहे. यानी श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए कम से कम 304 रन के स्कोर तक पहुंचना होगा.

अगर श्रीलंका की पारी 303 रन पर भी खत्म हुई, तो भी टीम इंडिया उसे फॉलो-ऑन खेलने पर मजबूर कर सकती है. फॉलो-ऑन का मतलब, टीम इंडिया पारी के अंतर से जीत की उम्मीद रखते हुए श्रीलंकाई टीम को दोबारा बैटिंग करने पर मजबूर करेगी.

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन फॉलो-ऑन से बचना है तो श्रीलंका को अभी कम से कम अपने स्कोरबोर्ड में 39 रन और जोड़ने होंगे. यह भी पढ़ें: <a title="क्या बारिश भारत की जीत में बनेगी विलेन?

जानें बुधवार को कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/ind-vs-sl-2nd-test-day-4-sinhalese-sports-club-colombo-weather-report-of-26-august-3180107" target="_self">क्या बारिश भारत की जीत में

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।