श्रीलंका में राजनाथ सिंह ने IPKF जवानों को किया नमन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 09, नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका दौरे पर हैं। कोलंबो स्थित भारतीय शांति सेना (IPKF) स्मारक पर रक्षा मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के उन वीर जवानों को याद किया, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अदम्य साहस, वीरता और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
IPKF के वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए रक्षा मंत्री ने उनके योगदान और राष्ट्र सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।कोलंबो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-श्रीलंका समुद्री सहयोग-सभ्यतागत साझेदार और साझा भविष्य' विषय पर संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।उन्होंने समुद्री सहयोग को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार बताया और हिंद महासागर क्षेत्र में साझा चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
(Photo Caption: श्रीलंका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने IPKF जवानों को किया नमन)(Photo Source: @rajnathsingh)