विदेश

श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (04 सितंबर) को इस महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान कर दिया है. इंग्लिश बोर्ड ने दोनों ही सीरीज के लिए 16-16 सदस्यीय टीम चुनी है. स्क्वॉड में कुछ दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिले. बल्लेबाज फिल सॉल्ट दाहिने पैर में इंजरी के चलते बाहर बाहर हैं.

वहीं ऑलराउंडर जैकब बेथल के घुटने की सफल सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह रिहैब के रास्ते पर हैं. टी20 स्क्वॉड में ओपनिंग बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड को पहली बार शामिल किया है.

दूसरी तरफ वनडे स्क्वॉड में अनकैप्ड तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्बे को जगह मिली है. हैरी ब्रूक को दोनों सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से होगी. फिर 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जेमी ओवरटन की हुई वापसी

थाई इंजरी के चलते भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज मिस करने वाले जेमी ओवरटन की वापसी हो गई है. उन्हें टी20 और वनडे दोनों स्क्वॉड में जगह मिली है. We've announced our squads for England Men's upcoming white-ball series against Sri Lanka 🦁

Read more: https://t.co/vzzZv84NV3 pic.twitter.com/XkHLBGCqsx England Cricket (@englandcricket) September 4, 2026

इससे पहले भारत के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था. टी20 सीरीज में इंग्लिश टीम न 4-0 से बाजी मारी थी. इसके अलावा वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम श्रीलंका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है. इंग्लैंड का टी20 स्क्वॉड

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए 16‑16 सदस्यीय टीम का एलान किया है। यह घोषणा टीम के लाइन‑अप और रणनीति को स्पष्ट करती है, जिससे प्रशंसक और विश्लेषक मैचों की तैयारी कर सकें। स्क्वॉड में फिल सॉल्ट के दाहिने पैर की चोट और जैकब बेथल की सर्जरी के बाद की स्थिति जैसी बदलावों ने टीम की ताकत और संतुलन पर सवाल उठाए हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इन दोनों फॉर्मेट्स में इंग्लैंड का प्रदर्शन विश्व रैंकिंग और आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में स्थान तय करन

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।