श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह संपन्न, भक्तिमय हुआ माहौल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, शाहजहानाबाद पार्क के पीछे, पुल पातरा में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग संपन्न हुआ। विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरा कथा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
कथा प्रवक्ता राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य अवधेश कृष्ण चौबे महाराज ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी की पूजा-अर्चना की।
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 3 से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। आयोजन के आयोजक स्वर्गीय महेश गौहर, श्रीमती रेखा गौहर एवं मनीष गौहर हैं।
इस अवसर पर प्रवल कल्याणे, मनीष गौहर, अशोक-किरण नरवारे, बद्रीनारायण-सरोज कल्याणे, हरि-मीना रजक, सुनीता झा, सौरभ-मोनिका-माहिका कल्याणे, राहुल-अल्का झा, मनीष-राधा खारे, गौरव-नेहा नरवारे, सौरव नरवारे, देव नरवारे एवं आयुष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भोपाल के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह प्रसंग के संपन्न होने की सूचना देती है। यह धार्मिक कार्यक्रम पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित हुआ, जिससे भक्तों के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का माहौल बना रहा। इस घटना का महत्व इसलिए है क्योंकि यह पारंपरिक कथानक को जीवित रखकर सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करता है और लोगों में धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि इससे सामुदायिक एकता ब