श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह संपन्न, भक्तिमय हुआ माहौल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। पितृपक्ष के पावन अवसर पर पुराना दानिश कुंज, डीके-1, पोस्ट ऑफिस के पास स्थित श्रीकंठ महादेव मंदिर, कोलार रोड पर चौधरी एवं दास फैमिली और समस्त भक्तगण द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्ति और आनंद में सराबोर नजर आए।
कथा व्यास पंडित ओमजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, प्रेम, समर्पण और भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलने और जीवन में सदाचार अपनाने की प्रेरणा देती हैं।
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ विवाह उत्सव में सहभागिता की। पंडित ओमजी महाराज ने आत्मचिंतन और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वास्तविक सुख और शांति मनुष्य के भीतर ही मौजूद है। भक्ति, ध्यान और आत्मचिंतन से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मकता ला सकता है।
आयोजन के अंतर्गत पितरों की शांति और मोक्ष के लिए कथा, तर्पण, हवन, पाठ-पूजन एवं ब्राह्मण भोज किया जा रहा है। पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर देश के वीर शहीदों की स्मृति में विशेष संकल्प, तर्पण, हवन एवं पाठ-पूजन भी किया जाएगा।
कथा का आयोजन 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से किया जा रहा है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग संपन्न हुआ, जिससे भक्तों में भक्ति और आनंद का माहौल बना। यह विषय धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जो समाज में आध्यात्मिक मूल्य और परस्पर सम्मान को बढ़ावा देता है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह पारंपरिक कथाओं को पुनर्जीवित कर रहा है और लोगों को एकजुट कर रहा है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे धार्मिक जागरूकता बढ़ती है, सामुदायिक संबंध मजबूत होते हैं और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण