अपराध

श्रीनगर सेंट्रल जेल से दो POCSO आरोपी फरार, तलाश जारी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रीनगर सेंट्रल जेल से दो POCSO आरोपी फरार, तलाश जारी

24 अगस्त, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो अधिनियम के दो आरोपी रविवार को फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग पॉक्सो मामलों में श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद थे।

जेल से फरार होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।कश्मीर ज़ोन पुलिस द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पहला आरोपी मुख्तार अहमद गुज्जर है, जो अनंतनाग जिले के संगलान चिटरगुल का निवासी है। दूसरा आरोपी फरमान खान है, जो सदनपोरा रागिस्तान का निवासी है।

दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 के तहत मामला दर्ज है।पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों के अलावा, जेल से फरार होने के मामले में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर निकटतम पुलिस स्टेशन या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।

पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।