राज्य

श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर CM मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर CM मोहन यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर 17 सितंबर को विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिवारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रदेश के सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक परंपराओं में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व विधायक पी.सी. शर्मा, जनप्रतिनिधि, तिवारी के परिजन तथा विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।