श्रीराम स्केटिंग क्लब के 12 खिलाड़ी चयनित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग में निंबाहेड़ा के खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
निंबाहेड़ा,27 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानन खेड़ा, भोपाल सागर में आयोजित 14 आयु वर्ग की 70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में श्रीराम स्केटिंग क्लब निंबाहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न रिंक और रोड रेस स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर क्लब के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इनलाइन वर्ग में ऐश्वर्या दधीच ने 500 मीटर, 1000 मीटर रिंक रेस और 1 लैप रोड रेस में स्वर्ण पदक जीते। रुद्राक्षी ने 500 मीटर, 1 लैप और 2000 मीटर रोड रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रिंस हाड़के ने 2000 मीटर रोड रेस में स्वर्ण तथा 1 लैप और 500 मीटर रेस में रजत पदक जीते। अशरा खान ने 2000 मीटर में रजत और 1000 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया। आरव भराड़िया ने 1 लैप रेस में कांस्य पदक जीता।
क्वॉड कैटेगरी में साकेत गर्ग ने 2000 मीटर रोड रेस और 500 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। हीतिशा सुथार ने 500 और 1000 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण पदक जीते। शौर्य मीणा ने 2000 मीटर रोड रेस में रजत, गीतांश गर्ग ने 1000 मीटर रिंक रेस में रजत और मुआज मंसूरी ने 500 मीटर रिंक रेस में कांस्य पदक हासिल किया।
चयनित 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी 1 से 7 अक्टूबर तक भीलवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
वहीं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, निंबाहेड़ा में आयोजित 17 एवं 19 आयु वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनलाइन वर्ग में नैनीश सिंघवी ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि अभिनव धाकड़ ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।
क्वॉड कैटेगरी में देव चौधरी ने 1000 मीटर रिंक और 3000 मीटर रोड रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। आगम ढेलावत ने 500 मीटर रिंक रेस में स्वर्ण और 3000 मीटर रोड रेस में रजत पदक जीता। रौनक मूंदड़ा ने 500 और 1000 मीटर रिंक रेस में रजत पदक हासिल किए।
17 एवं 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी 1 से 7 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। क्लब के कोच निर्मल सोनी ने पदक विजेता और चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, फिटनेस, तकनीकी दक्षता और अनुशासन खिलाड़ियों की सफलता की कुंजी है। उन्होंने राज्य स्तर पर भी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।