इतिहास

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़ दिया. टीम इंडिया कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेल रही है.

रविवार (23 अगस्त) से शुरू हुए मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. नंबर चार पर उतरे गिल ने 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ वह एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान गए.

किंग कोहली ने भारत के कप्तान के रूप में 2019-21 के WTC साइकल में 934 रन बनाए थे, जिसके लिए 34 पारियों का सहारा लिया था. गिल ने मौजूदा यानी 2025-27 के चक्र में 1000 रन का आंकड़ा पार कर दिया है.

इसमें गौर करने वाली बात यह रही कि गिल ने सिर्फ 17 पारियों में यह आंकड़ा पार किया है. अब गिल भारत के लिए एक चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने कप्तान बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: टूट गया उसैन बोल्ट की सबसे तेज 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन ने रचा इतिहास

टेस्ट में जमकर बोल रहा है गिल का बल्ला पिछले यानी श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट को हटाकर देखा जाए, तो गिल लगातार फॉर्मेट में रन बना रहे हैं. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते मुकाबले में गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि यह मुकाबला WTC साइकल का हिस्सा नहीं था.

उससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में गिल ने नाबाद 129 रन स्कोर किए थे. इस तरह लगातार उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत का दबदबा नजर डालें कोलंबो टेस्ट पर, तो प

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।