खेल

शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया. उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कामय कर दिया.

बुधवार को गुवाहाटी में गिल ने चेज करते हुए 117 गेंदों में 24 चौके और 7 छक्कों की मदद से डबल सेंचुरी पूरी की. यह उनके वनडे करियर का दूसरा दोहरा शतक रहा.

गिल ने 133 गेंदों में 26 चौके और 8 छक्के लगाकर 223* रनों की पारी खेली.

इससे पहले वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान के नाम पर दर्ज था.

ईशान ने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में दोहरा शतक पूरा का किया था. अब गिल ने उनसे 9 गेंद पहले ही कमाल कर दिया.

शुभमन गिल का सबसे बड़ा स्कोर

गिल का नाबाद 223 रन का स्कोर लिस्ट A क्रिकेट में रन चेज के दौरान बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

इससे 2019 में ढाका प्रीमियर लीग में सौम्य सरकार के नाबाद 208 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

वनडे में तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर

वनडे क्रिकेट में यह तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बन गया है. लिस्ट में रोहित शर्मा 264 रन के साथ पहले नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 237* रनों के साथ दूसरे नंबर पर है.

शुभमन गिल 223* रन के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

264 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, कोलकाता 2014

237* मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन 2015

223* शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026

219 वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर 2011

215 शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा 2015

406 रन के चेज में भारत की एकतरफा जीत

पहले बैटिंग करने के बाद वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405-7 रन बोर्ड पर लगाए.

टीम के लिए जॉन कैम्पबेल, शाई होप और आमिर जंगू ने शतकीय पारियां खेलीं. पहली पारी के बाद लगा कि वेस्टइंडीज की जीत कंफर्म है. लेकिन चेज के लिए उतरी भारतीय टीम ने अंसभव वाले चेज में एकतरफा जीत हासिल की.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 223* के साथ 117 गेंदों में डबल सेंचुरी लगाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। यह विषय तेज दोहरे शतक के रिकॉर्ड के बारे में है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गिल ने 117 गेंदों में 24 चौके और 7 छक्के मारकर सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय है। यह आम जनता पर प्रेरणादायक असर डाल सकता है, युवा खिलाड़ियों को तेज और प्रभावी बल्लेबाजी के लिए प्रोत्साहित करेगा और भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।