अपराध

सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में हो गई मौत:छुट्टी पर आया था घर, मां से मिलने जाने के बोलेरो से टकराई स्कूटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में हो गई मौत:छुट्टी पर आया था घर, मां से मिलने जाने के बोलेरो से टकराई स्कूटी

छुट्टी पर घर आया सीआरपीएफ का जवान जशपुर में सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान छुट्टी खस्त होने से पहले अपनी मां से मिलने जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनक्यारी निवासी फ्रेडिक जॉन एक्का (45) सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन में पदस्थ था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी मणिपुर राज्य में थी। फ्रेडिक जॉन एक्का करीब एक माह पहले छुट्टी में घर आया था। वह जशपुर जिले के मनौरा स्थित घर में रह रहा था।

बोलेरो से टक्कर, इलाज के दौरान मौत सीआरपीएफ जवान की छुट्टी समाप्त होने वाली थी। इसके पहले वह अपनी मां से मिलने दो दिन पूर्व स्कूटी से मनौरा से ग्राम सोनक्यारी जा रहा था। ग्राम टेंपो के पास सामने से आ रहे बोलेरो वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में फ्रेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद बोलेरो चालक ने ही घायल जवान को पिकअप वाहन की मदद से मनौरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जशपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जवान का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जवान की मौत की खबर से परिजन सदमें में हैं। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। मामले की केस डायरी जशपुर जिले के लिए भेजी जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।