सिद्धार्थनगर में छात्राओं ने डीएम समेत अधिकारियों को बांधी राखी:शिवशरणप्पा जीएन बोले- बेटियां समाज और देश की ताकत हैं
सिद्धार्थनगर में रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन समेत अन्य अधिकारियों को राखी बांधी। डीएम कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।
इसके बाद अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार दिए। कार्यक्रम में माई छोटा स्कूल, सेन्ट जेवियर्स इंटर कॉलेज और शमराइस स्कूल की छात्राएं शामिल हुईं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार ने भी छात्राओं से राखी बंधवाई।
अधिकारियों ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विद्यालय और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की। देखिए 5 तस्वीरें.... बेटियां समाज और देश की ताकत डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह के साथ आपसी विश्वास, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का भी पर्व है।
उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार के साथ-साथ समाज और देश की ताकत हैं। शिक्षा के माध्यम से बेटियां अपने सपनों को पूरा करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और अनुशासन को भी जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। राखी बांधने के बाद छात्राओं को उपहार दिए गए। छात्राओं ने डीएम और अन्य अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम अधिकारियों और छात्राओं के बीच आत्मीय संवाद का माध्यम भी बना।
📡 स्रोत: NewsData.io