व्यापार

अब सीधे ATM से निकलेगा नया डेबिट कार्ड, कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब सीधे ATM से निकलेगा नया डेबिट कार्ड, कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?

जब भी कोई व्यक्ति बैंक खाता खुलवाता है, तो उसके 1 हफ्ते बाद घर पर एटीएम कार्ड आ जाता है.

हालांकि अब नई सर्विसेज के बाद एक दिन में भी कई मामलों में एटीएम मिल जाया करते हैं. लेकिन अब जल्दी ही सरकार एक नई सुविधा देने जा रही है. जिसके तहत अब डेबिट कार्ड सीधे एटीएम से मिल जाया करेंगे.

आइये बताते हैं कि ये व्यवस्था कैसे काम करेगी.

दरअसल हाल ही में मुंबई में 8 से 11 सितंबर के बीच ग्लोबल फिटेक फेस्ट 2026 चलने वाला है.

जिसके दूसरे दिन यानी आज 9 सितंबर की शाम को DFS सेक्रेटरी इस नई सुविधा को लॉन्च करने वाले हैं. ये नई सुविधा पुरानी डेबिट कार्ड इश्यूएंस की प्रोसेस को पूरी तरह से बदल देगा.

ये भी पढ़ें: NSE IPO पर बड़ा अपडेट, OFS के जरिए 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी न्यू इंडिया इंश्योरेंस

इस नई सुविधा का उद्देश्य?

इस नई सुविधा का मुख्य उद्देश्य डेबिट कार्ड जारी करने की जो प्रक्रिया अभी है, उसे आसान और तेज बनाना है.

फिलहाल आमतौर पर नया डेबिट कार्ड लेने के लिए ग्राहक को बैंक शाखा में आवेदन करना पड़ता है. इसके बाद कार्ड जारी होने और ग्राहक तक पहुंचने में समय लग सकता है.

लेकिन एटीएम वाली इस नई सुविधा से ग्राहकों को कार्ड जल्दी मिलने की उम्मीद है.

ब्रांच पर निर्भरता होगी कम

इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद ग्राहक बैंक की शाखा जाने की जगह एटीएम के जरिए भी डेबिट कार्ड पा सकेंगे.

इससे कस्टमर्स के समय की बचत होगी और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी ज्यादा सुविधाजनक बन सकती है.

खासतौर पर उन ग्राहकों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें तुरंत डेबिट कार्ड की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: पें

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर का विषय है कि अब बैंक खाता खोलने के बाद, नया डेबिट कार्ड सीधे एटीएम से प्राप्त किया जा सकेगा, जिससे ग्राहकों को कार्ड मिलने में समय और मेहनत दोनों कम होगी। यह परिवर्तन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बैंकिंग सुविधा को और तेज़ और सुविधाजनक बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें तुरंत कार्ड की आवश्यकता होती है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि एटीएम से कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल और त्वरित हो जाएगी, जिससे नकदी प्रबंधन आसान होगा और डिजिटल भुगतान के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।