सीधी- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 64वीं वार्षिक आमसभा 26 सितंबर को
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशय तिवारी ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीधी की 64वीं वार्षिक आमसभा सम्मेलन की बैठक 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से प्रधान कार्यालय ‘सहकार-भवन’, सीधी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक के लिए गणपूर्ति आवश्यक है। गणपूर्ति के अभाव में बैठक स्थगित की जाएगी और उसी स्थान पर निर्धारित समय से आधे घंटे बाद स्थगित बैठक आयोजित की जाएगी। स्थगित बैठक में गणपूर्ति की आवश्यकता नहीं होगी।
वार्षिक आमसभा में बैंक के वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित वित्तीय पत्रकों एवं लाभ-हानि पत्रक का अवलोकन कर उन्हें आमसभा में रखने की स्वीकृति प्रदान करने, वर्ष 2027-28 के वार्षिक कार्यक्रम को स्वीकार करने तथा इसी वर्ष के बजट को मंजूरी देने संबंधी विषयों पर विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही वर्ष 2027-28 के लिए बैंक द्वारा अधिकतम ऋण लेने की सीमा निर्धारित करने तथा वर्ष 2025-26 के स्वीकृत बजट से अधिक या कम हुए व्यय की स्वीकृति के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।