भोपाल

सीधी- जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल, जनपद पंचायत सभागार में आयोजित हुई विशेष कार्यशाला,18 से 35 वर्ष के पात्र दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीधी- जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल, जनपद पंचायत सभागार में आयोजित हुई विशेष कार्यशाला,18 से 35 वर्ष के पात्र दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया

सीधी जिले में दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत सीधी के सभागार में आयोजित कार्यशाला में पात्र दिव्यांगजनों को करियर और कौशल विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन सीधी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेड्डी फाउंडेशन भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों को करियर काउंसलिंग, सॉफ्ट स्किल, लाइफ स्किल और कौशल विकास के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में 18 से 35 वर्ष की आयु के पात्र दिव्यांगजन शामिल हुए। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन कार्यशाला स्थल पर ही किया गया। चयनित दिव्यांगजनों को रेड्डी फाउंडेशन भोपाल द्वारा करीब दो माह का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान हॉस्टल, आवास और भोजन की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने में फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायता तक सीमित रखने के बजाय उन्हें कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

-----

बाइट: धर्मेंद्र सिंह परिहार,जनपद अध्यक्ष,सीधी

बाइट2: धनंजय मिश्रा, उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग सीधी।

बाइट3: पंकज कुमार द्विवेदी, दिव्यांग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।