राज्य

सीधी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिलास्तरीय शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीधी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिलास्तरीय शिविर आयोजित

ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला

स्वामित्व व वनाधिकार दावों के निराकरण पर जोर

सीधी, सितंबर 25: जिले के कुसमी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ लिया। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के निःशुल्क पंजीयन और वनाधिकार एवं सामुदायिक दावों के निराकरण पर जोर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में जिला पंचायत सीईओ आईएएस सौम्या आनंद, एसडीएम सागर जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

---

बाइट: आईएएस सौम्या आनंद, सीईओ, जिला पंचायत सीधी

बाइट: अशोक खरे, सीएमएचओ, सीधी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीधी जिले में आयोजित जिलास्तरीय शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और सेवाओं से अवगत कराना और स्वामित्व व वनाधिकार दावों का निःशुल्क पंजीयन कराना है। यह कदम ग्रामीणों के लिए योजनाओं की पहुँच बढ़ाने और भूमि व वन अधिकारों के समाधान को तेज करने हेतु महत्वपूर्ण है। शिविर में भाग लेने वाले ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ, दस्तावेज़ीकरण और दावों के निपटारे के बारे में जानकारी मिली, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार और सामाजिक न्याय की दिशा में कदम बढ़ेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।