सीधी में ‘नमो सेवा-सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन, गीत-नृत्य से दिखा पीएम मोदी का सफर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोककला के साथ प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की झलक
सीधी में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत ‘नमो सेवा-सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया। पूजा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गीत, नाट्य मंचन और लोकनृत्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर और सार्वजनिक जीवन को प्रस्तुत किया गया। ‘हमारी संस्कृति, हमारी पहचान—कला के संग, समाज के संग’ थीम पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के विभिन्न पड़ावों को गीत, नृत्य और नाट्य मंचन के जरिए मंच पर जीवंत किया।
कार्यक्रम में जिले की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं की भी झलक देखने को मिली। कलाकारों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने प्रस्तुतियों का उत्साह के साथ आनंद लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बाइट्स:
- लालचंद गुप्ता — अध्यक्ष, व्यापारी संघ, सीधी
- इंद्रशरण सिंह चौहान — जनप्रतिनिधि, सीधी
- के.के. तिवारी — पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा
- अजय कुमार पाण्डेय — मिमिक्री कलाकार, सीधी