राज्य

सीधी : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेवा-सेतु कैंपों का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीधी : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेवा-सेतु कैंपों का आयोजन

जिले के पात्र विद्युत उपभोक्ताओं को 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का लाभ पहुँचाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है। अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सीधी, श्री शिवेन्द्र सिंह बघेल ने जानकारी दी है कि जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में सेवा-सेतु कैंप लगाए जाएंगे, जहाँ उपभोक्ताओं का योजना के लिए निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।

योजना के तहत निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:

22 सितंबर: जनपद पंचायत सीधी

23 सितंबर: जनपद पंचायत मझौली

24 सितंबर: जनपद पंचायत रामपुर नैकिन

25 सितंबर: जनपद पंचायत कुसमी

28 सितंबर: जनपद पंचायत सिहावल

अधीक्षण अभियंता ने जिले के सभी पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर इस योजना का निःशुल्क पंजीयन कराएं और इसका पूरा लाभ उठाएं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।