सीधी का संजय टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एक अक्टूबर से फिर खुला संजय टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी शुरू
‘मोहन’ की जन्मस्थली पहुंच रहे पर्यटक, वन्यजीवों के दीदार का रोमांच
सफेद बाघ ‘मोहन’ की जन्मस्थली के रूप में पहचान रखने वाला सीधी का संजय टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर खोल दिया गया है। नए पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ जंगल सफारी शुरू हो गई है। पर्यटक वन क्षेत्र की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य और विभिन्न वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का आनंद ले रहे हैं।
पर्यटन सत्र को लेकर रिजर्व प्रबंधन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संजय टाइगर रिजर्व वन्यजीव और प्राकृतिक विविधता के लिए विशेष पहचान रखता है। सफेद बाघों के वंशज ‘मोहन’ को यहीं देखा गया था, जिसके बाद सीधी सफेद बाघों की विरासत से जुड़ गया। प्रबंधन ने पर्यटकों से वन्यजीवों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
बाइट:
परिणिता महेश्वरी, पर्यटक रितु, पर्यटक