राज्य

सीधी- संजय टाइगर रिजर्व की पहल से बेरोजगारी से रोजगार की ओर बढ़े 33 युवा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीधी- संजय टाइगर रिजर्व की पहल से बेरोजगारी से रोजगार की ओर बढ़े 33 युवा

संजय टाइगर रिजर्व प्रबंधन एवं ईको विकास समितियों के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए 5, 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को विभिन्न वन ग्रामों में विशेष काउंसलिंग शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में एलएंडटी कंपनी, लखनादौन के कौशल विकास केंद्र के प्रभारी कमल चंद्रवंशी ने युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार की संभावनाओं तथा उपलब्ध अवसरों के संबंध में जानकारी दी। काउंसलिंग के बाद चयनित युवाओं को 12 अक्टूबर को मड़वास रेलवे स्टेशन से प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना किया गया।

इस पहल के अंतर्गत देवा, खरबर, उमरिया, बिटखुरी, गिजोहर, बस्तुआ, टमसार-मेढ़की एवं रोहल ग्रामों के कुल 33 युवाओं का चयन किया गया है। इन युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है। इनमें ऐसे युवा भी शामिल हैं, जिन्होंने आठवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और आर्थिक परिस्थितियों के कारण मजदूरी करने को मजबूर थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।