सीधी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, मशाल यात्रा के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पूजा पार्क से लालता चौक तक निकली विशाल मशाल यात्रा
पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन का हुआ प्रसारण
सेवा और विकसित भारत के संकल्प का दिया संदेश
सीधी, अक्टूबर 07: जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ पूजा पार्क से किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने प्रसारण सुना। इसके बाद विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति यात्रा रथों को रवाना किया गया।
रथों के रवाना होने के बाद पूजा पार्क से लालता चौक तक विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। हाथों में मशाल लेकर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विधायक विश्वामित्र पाठक और पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
------
बाइट:
- डॉ. राजेश मिश्रा — सांसद, सीधी
- देव कुमार सिंह — बीजेपी जिलाध्यक्ष, सीधी