सीडीओ ने किसान दिवस में सुनीं किसानों की समस्याएं:प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश, किसानों को समाधान का भरोसा दिया
शामली के विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बृजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों को समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। किसान दिवस में पशुओं के टीकाकरण, एनएचएआई से संबंधित मुद्दे, पेयजल, सड़कों की खराब स्थिति और गन्ना भुगतान जैसी प्रमुख समस्याएं उठाई गईं।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी सिंह ने किसानों को पशुओं में फैलने वाली प्रमुख बीमारियों, उनके लक्षणों और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ.
अजय कुमार ने धान और गन्ने की फसलों में लगने वाले कीटों व रोगों की पहचान तथा उनके नियंत्रण के उपायों पर किसानों से चर्चा की। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने पिछले किसान दिवसों में मिली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से किसानों को अवगत कराया।
नाला निवासी कुलदीप पंवार ने मेरठ रोड रेल फाटक से सिम्भालका बाईपास तक सड़क के गड्ढे भरवाने और गोहरनी व बधेव बाईपास पर गोल चक्कर तथा रेड लाइट लगवाने की मांग की।
डांगरोल निवासी राजन जावला ने कांधला विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारी जागरूकता शिविर आयोजित कराने और कांधला-बुढ़ाना मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग उठाई। चुनसा निवासी विदेश मलिक ने एनएचएआई से सर्विस लेन बनवाने और प्राथमिक विद्यालय चुनसा की अधूरी छत का कार्य पूरा कराने की मांग की।
पिंडौरा निवासी कपिल खाटियान ने बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की अपील की, जबकि रेलपार शामली निवासी अमरदीप पंवार ने क्षेत्र में लंपी वायरस से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की मांग रखी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
किसान दिवस में उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा किसान राजन जावला, ऋषिपाल सिंह निवासी कुडाना, अजित सिंह, अजय कुमार निवासी पिंडौरा सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io