अपराध

सीडियास में खेत में मिला पैंथर का शव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीडियास में खेत में मिला पैंथर का शव

वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का वास्तविक कारण

डीडवाना-कुचामन, 8 अक्टूबर। जिले के परबतसर उपखंड क्षेत्र के ग्राम सीडियास में एक पैंथर का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पैंथर का शव पहाड़ी की तलहटी के समीप एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग के प्रारंभिक निरीक्षण में पैंथर की मौत दो पैंथरों के बीच हुए आपसी संघर्ष के कारण होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, विभाग ने मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार, पैंथर की मौत की वास्तविक वजह मेडिकल बोर्ड की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मृत नर पैंथर का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अधिकारियों के गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा रेंज परिसर में किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शव का निस्तारण कर दिया गया। वन विभाग की टीम मामले की अग्रिम जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पैंथर की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बाइट: हरी सिंह (ग्रामीण)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।