राज्य

सीएचसी दौलतपुर चौक के समीप एनएमटी रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 15 दिनों के लिए रहेगी बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीएचसी दौलतपुर चौक के समीप एनएमटी रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 15 दिनों के लिए रहेगी बंद

अगस्त 05, ऊना (हिमाचल प्रदेश): उपमंडल गगरेट के अंतर्गत सीएचसी दौलतपुर चौक के समीप एनएमटी रोड़(किलोमीटर 66/700 से 66/900) 6 से 20 सितम्बर (15 दिनों) तक यातायात के लिए अस्थाई तौर पर बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त सड़क मार्ग का आधा हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश सड़क मार्ग की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।