व्यापार

सीएजी रिपोर्ट से रेलवे हुआ पानी-पानी, तो एक्‍शन में आए मिनिस्‍टर साहब, अब 20 हजार जगहों पर लगेगा यह खास सिस्टम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीएजी रिपोर्ट से रेलवे हुआ पानी-पानी, तो एक्‍शन में आए मिनिस्‍टर साहब, अब 20 हजार जगहों पर लगेगा यह खास सिस्टम

सीएजी रिपोर्ट में पानी को लेकर सामने आई खामियों के बाद रेलवे ने बड़ा एक्शन लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे दिन समीक्षा बैठक की है. अब रेलवे नेटवर्क में करीब 20 हजार जगहों पर 'टैंक टू टैप' वॉटर फिल्ट्रेशन और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा. पुराने और खराब पानी के टैंकों को बदला जाएगा. पानी की गुणवत्ता की जांच स्रोत और नल, दोनों जगह नियमित रूप से होगी. स्टोरेज टैंकों की समय पर सफाई और मेंटेनेंस अनिवार्य किया जाएगा. रेलवे बोर्ड पूरे अभियान की सीधे निगरानी करेगा.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।