सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर हमला, EVM से लेकर सहकारिता तक साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं और EVM को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने सहकारिता में पारदर्शिता का दावा किया, जबकि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने निकाय चुनाव में कांग्रेस पर उम्मीदवार नहीं मिलने का आरोप लगाया।
खैरथल-तिजारा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को खैरथल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जनता से जुड़कर काम करने के बजाय हवा-हवाई बातें करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता सेना, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाते हैं। उन्होंने दावा किया कि जहां कांग्रेस चुनाव हारती है, वहां EVM को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
सहकारिता को लेकर कांग्रेस पर आरोप
भजनलाल शर्मा ने सहकारिता के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय सहकारिता की सदस्यता के लिए पोर्टल सीमित समय के लिए खोला जाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सहकारिता की सदस्यता के लिए प्रक्रिया को व्यापक बनाया है और प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारिता समिति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उनके अनुसार, राजस्थान में अब तक 10 लाख लोग सहकारिता के सदस्य बन चुके हैं।
भूपेंद्र यादव ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव शुरू होने से पहले कांग्रेस की ओर से भाजपा को लेकर कई दावे किए गए थे, लेकिन भिवाड़ी, कोटकासिम, किशनगढ़बास, गोविंदगढ़ और खेड़ली में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिले।
यादव ने कहा कि इन निकायों में भाजपा का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास निकाय चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं थे, वही भाजपा की जीत को लेकर सवाल उठा रहे थे।
भाषण - भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान
भाषण - भूपेंद्र यादव, केंद्रीय वन मंत्री