सीएम मोहन यादव ने ऐसा हड़काया कि घबरा गए अफसर, एमपी में कुछ ही घंटों में निपट गईं 500 शिकायतें

CM Mohan Yadav : मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की स्थिति खराब है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सैंकड़ों शिकायतें लंबे समय से पेंडिंग हैं। इस पर सीएम मोहन यादव सख्त रुख अपना चुके हैं। उन्होंने कड़े कदम उठाते हुए 500 दिन या इससे ज्यादा समय से लंबित शिकायतों को विशेष समीक्षा के दायरे में रखा है।
इतना ही नहीं, लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। इससे घबराए अफसरों ने रविवार को सीएम हेल्पलाइन की सैंकड़ों शिकायतें बंद कर दीं। कुछ ही घंटों में 500 लंबित शिकायतों का निपटारा कर दिया गया।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal