सीएम योगी ने देवरिया में 305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

अगस्त 29, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रदेश में विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में ‘एक जिला, एक माफिया’ नहीं, बल्कि ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ का दौर है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम कर रही है।
अपराधियों को चेतावनी देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं-जेल या नर्क, उनके लिए कोई तीसरा विकल्प नहीं है। फ़ाइल फ़ोटो Source: X(Yogi Adityanath)